गाण्डेय: अहिल्यापुर के प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
Gandey, Giridih | May 13, 2026
अहिल्यापुर गाँव स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में बुधवार को प्रतिभा सम्मान सह नया नामांकन स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।बुधवार सुबह करीब 10 बजे से आयोजित इस समारोह में विद्यालय परिवार के साथ साथ,प्रबंधन समिति के पदाधिकारी,सदस्य,मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक, मॉडल स्कूल के शिक्षक सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।