श्योपुर: हिन्दू संगठन शक्तिदल की बैठक सम्पन्न, संजय अकोदिया बने शक्तिदल प्रमुख
श्योपुर। शहर की सलापुरा बस्ती में स्थित बालवीर हनुमान मंदिर पर रविवार को शाम 4 बजे हिन्दू संगठन शक्तिदल की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता शक्तिदल के संरक्षक श्याम सिंह मीणा ने की। बैठक में नवीन कार्यकारिणी को लेकर विचार विमर्श किया गया जिसमें सर्वसम्मति से संजय अकोदिया को शक्तिदल का प्रमुख बनाया गया है।