श्योपुर: वीर सावरकर स्टेडियम को उड़ाने का वीडियो वायरल, लोगों ने जताई आपत्ति, कार्रवाई की मांग
श्योपुर। शहर के शिवपुरी रोड स्थित वीर सावरकर स्टेडियम को बम धमाके से उड़ाने का एक आपत्तिजनक वीडियो रविवार को शाम 4 बजे अचानक वायरल हो गया, हालांकि यह वीडियो एआई (आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस) तकनीक से बनाया गया था, जिसके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तरह तरह की प्रतिक्रियाऐं सामने आई हैं साथ ही लोगो ने कार्यवाही की मांग भी की है।