श्योपुर: जाटखेडा हनुमान मंदिर पर की गई पशुपतिनाथ शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा, एककुंडीय रूद्रमहायज्ञ हुआ संपन्न
श्योपुर। शहर के पाली रोड स्थित जाटखेडा हनुमान मंदिर पर 18 मई से शुरू हुए एककुंडीय रूद्रमहायज्ञ एवं पशुपतिनाथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा रविवार को दोपहर 12 बजे की गई। इस मौके पर शिव पंचायत मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई एवं एक कुंडीय रूद्र महायज्ञ का समापन हो गया, इस दौरान कई देवस्थानो से संतो का भी आगमन हुआ जिन्हें प्रसादी ग्रहण कराकर सम्मानित किया गया।