ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में एक छात्र का पैन कार्ड इस्तेमाल कर अज्ञात लोगों ने करोड़ों रुपए का किया लेनदेन
ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी से एम ए कर रहा छात्र पिछले तीन महीने से परेशान है। इस छात्र के पैन कार्ड से अज्ञात लोगों ने एक फर्म का गठन कर लिया। जिससे पिछले तीन सालों में लगभग 46 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन किया गया है। छात्र को इस ट्रांजैक्शन का पता उस समय लगा जब उसके पास आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा।