ग्वालियर गिर्द: कंपू क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने बाइक सवार एएसआई पर किया हमला, बाइक स्लिप होने के कारण एएसआई का पैर हुआ फ़्रैक्चर
ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने एक बाइक सवार एएसआई पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बचने के लिए उन्होंने अपनी बाइक से भागने का प्रयास किया तो बाइक स्लिप हो गयी और पैर फ़्रैक्चर हो गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाया। वहीं, एएसआई का इलाज अस्पताल में चल रहा है।