ग्वालियर गिर्द: जनकगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
मामूली विवाद में पड़ोसी युवक को गोली मारने वाले आरोपी ऋषिकेश पाल को जनकगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस वह देसी कट्टा बरामद करने की कोशिश कर रही है जिससे आरोपी ने फरियादी दीपक माहौर को गोली मारी थी। खास बात यह है कि जिस समय यह घटना घटित हुई थी। वो पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी