ग्वालियर गिर्द: रंगबाज़ी जमाने के लिए शरीर पर हथियारों के टैटू बनवाने वाले गैंग के एक सदस्य को बिजौली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्वालियर में रंगबाज़ी जमाने के लिए शरीर पर हथियारों के टैटू बनवाने वाले गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक कट्टा भी बरामद किया गया है। आरोपी ने खुलासा किया कि गैंग के बाकी लोगों ने भी इसी तरह के टैटू बनवाए हैं।गैंग में 7 युवक हैं, जो हथियार भी रखते हैं।