वैर: नगला बाई में परिवार के विवाद के चलते रिटायर्ड शिक्षक और उसके परिजनों के साथ की गई मारपीट, मामला दर्ज कराया गया
Weir, Bharatpur | Aug 17, 2025 रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला बाई में परिवार के विवाद को लेकर रिटायर्ड शिक्षक शिवराम मीणा के साथ उसके पुत्र की सुसराल पक्ष के लोगों ने योजना बना कर मारपीट कर दी। पीड़ित ने 17 अगस्त को हलैना थाना में 16 जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिस रिपोर्ट में नौ जनों को नामजद किया गया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।