वैर: कारिस देव बाबा के दर्शन करने आया श्रद्धालु लापता, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग
Weir, Bharatpur | Aug 17, 2025 रविवार दोपहर 3:00 मिली जानकारी के अनुसार शंकर यादव पुत्र कमोदा यादव निवासी सागर मध्य प्रदेश वैर थाना इलाके के जहाज गाँव मे कारिस देव बाबा के दर्शन करने आया था। जो गुम हो गया है। चार दिन से परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है । आपको बता दें कि गांव जहाज में कारिस देव बाबा का मेला लगता है ।