वैर: आमोली टोल प्लाजा के पास गैस टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
Weir, Bharatpur | Aug 16, 2025 शनिवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हलेना थाना क्षेत्र में एनएच-21 पर आमोली टोल प्लाजा के पास शनिवार को एक गैस टैंकर की लापरवाही ने बाइक सवार की जान ले ली। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवको कब्जे में लिया और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। स्थानीय लोगों ने टैंकर का पीछा भी किया।