बांका: गांधी चौक पर चला वाहन जांच अभियान, 22 हजार का काटा गया ऑनलाइन चालान
Banka, Banka | Jun 8, 2026 सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने शहर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। सुबह 11:00 बजे गांधी चौक पर ट्रैफिक सार्जेंट प्रमोद कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के अभाव, कागजात की कमी और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कई वाहन चालकों को रोका गया।