भोरे: मॉडर्न ज्ञान लोक कॉम्पिटिशन स्कूल भोरे के बच्चों ने ऑल इंडिया टॉप रैंक पाकर फिर रचा इतिहास, बढ़ाया क्षेत्र का मान
प्रखंड स्थित माडर्न ज्ञान लोक कॉम्पिटिशन स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे भारत में सफलता का परचम लहराया है। जामिया मिलिया इस्लामिया की प्रवेश परीक्षा में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस विद्यालय की छात्रा नैंसी कुमारी ने पूरे भारत में आठवीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।