श्रीडूंगरगढ़: कितासर बीदावतान में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
श्रीडूंगरगढ के कितासर बीदावतान गांव में मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय सायरसिंह पुत्र पन्नेसिंह राजपूत ने बुधवार दोपहर अपने घर के कमरे में तौलिए से हूक पर फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना का पता चलते ही परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।