इटावा: सिविल लाइन इलाके में छत से गिरकर शख्स की मौत, पुलिस पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जुटी
Etawah, Etawah | Jul 10, 2024 सिविल लाइन इलाके में छत से गिरकर शख्स की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस को दी सूचना दी गई। मामला सिविल लाइन इलाके के चंदनपुरा गांव का है। शख्स रामविलास अपने खेत पर बने घर पर थे, देर रात छत से गिरकर उनकी मौत हो गई। सुबह परिजन जब खेत पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद परिजन शख्स को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।