इटावा: गुरुतेज बहादुर पुल पर शराबी ट्रेक्टर चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारकर बाइक को रौंदा, ट्रेक्टर छोड़ चालक हुआ फरार
Etawah, Etawah | Jul 10, 2024 फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के गुरुतेज तेज बहादुर पुल पर बीती रात नशे की हालत में ट्रेक्टर चला रहे चालक ने कार समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक से जा रहे अशोक नगर निवासी नितिन की बाइक को रौंदते हुए ट्रेक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं बाइक सवार ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई, वहीं पुलिस दोनों वाहनों को थाने पहुँचाया हैं।