भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके स्थित सुजान गंगा नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव को पड़ा देखा तो, उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और, सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। तब जाकर शव को बाहर निकाला जा सका।