चित्रकूट पहाड़ी के ओरा गांव में लड़की को अपशब्द बोलने पर हुए विवाद मे दो पक्षों मे हुई मारपीट वीडियो वायरल मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओर गांव का आज सोमवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे का है जहां लड़की को अप शब्द बोलने पर हुए विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है एक पक्ष के खैरी गांव निवासी नीरज ने बताया कि वह अपने पारिवारिक जनों के साथ ओरा गांव देवी मंदिर कन्या भोज कराने आए थे तभी उसकी बहन मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान गई जहां पर एक युवक द्वारा उसको अपशब्द बोला गया जिसका विरोध करने पर बहस हो गई और मामला मारपीट तक आ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों से लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट शुरू हो गई वही दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जो इस समय सोशल मीडिया में को वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि मारपीट में दोनों पक्षों से 6 लोग घायल हुए हैं जिनका पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है वहीं दूसरे पक्ष से महिला प्रेमा ने बताया कि उसका भतीजा दुकान पर बैठा था तभी कुछ लोग उसके साथ मारपीट करने लगे जिसको बचाने के दौरान दूसरे पक्ष ने उनके साथ भी मारपीट की है फिलहाल दोनों पक्षों ने पहाड़ी थाने में मामले की तहरीर दी है जहां दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है