किस्को: लोहरदगा: नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, इमली के पेड़ से लटका मिला शव, गांव में फैली सनसनी
लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत पतगेच्छा गांव में एक नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार देर शाम करीब 7:30 बजे घर के समीप इमली के पेड़ से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान 17 वर्षीय होलिका कुमारी पिता ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और गांव में