बालोद: जिला अस्पताल में शुरू हुई ईएनटी सेवा, अब नाक-कान-गला रोगों के ऑपरेशन भी होंगे
Balod, Balod | Jun 22, 2026 जिला अस्पताल में पहली बार नाक, कान और गला (ईएनटी) रोगों के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू की गई है। शासन द्वारा दो ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद अब गंभीर मरीजों के ऑपरेशन भी जिला अस्पताल में ही किए जा सकेंगे। इससे जिलेवासियों को उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और समय के साथ-साथ आर्थिक बचत भी होगी।