तेतरहट पुलिस ने सोमवार 11 बजे गुप्त सूचना के आधार पर नूनगढ़ स्थित किउल नदी से अवैध खनन कर बालू लदा एक ट्रेक्टर वाहन को जप्त किया है। जिसे थाना लाया गया। और जुर्माना हेतु संबंधित विभाग को भी सूचित किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू खनन कर परिवहन किये जाने की गुप्त सूचना मिली। जहां त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्रेक्टर को पकड़ा गया।