फूलपुुर: घर के सामने ईंट गिराने को लेकर विवाद में महिला पर हुआ हमला, वीडियो हुआ वायरल
मुलेलपुर में घर के सामने ईंट गिराने के विवाद में महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पीड़िता मनीषा देवी ने गांव के कई लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और पथराव का आरोप लगाया है।उन्होंने बताया कि विरोध करने पर विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल फोन तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। शुक्रवार लगभग 03 बजे वीडियो सामने आया।