टेहरोली: बुढ़ावली में बबूल के पेड़ पर झूलकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
बुढ़ावली गांव का निवासी राजू अहिरवार 45 पुत्र स्वर्गीय खुशीराम मंगलवार को न्यायालय झांसी में एक मुकदमे से संबंधित तारीख पर गया था। वहां से रात करीब 10:00 बजे लौटा और घर से गांव की दुकान से सामान खरीदने की बात कहकर निकल गया। लेकिन उस समय कोहराम मच गया जब उसका शव पेड़ पर लटका मिला पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच कर कार्यवाही शुरू की है