पलिया: सिंगाही खुर्द गांव में 30 लाख के घोटाले पर पड़ा पर्दा, सचिव पर कार्रवाई, बाकी जिम्मेदारों को मिला अभयदान
पलिया तहसील अंतर्गत विकास खंड पलिया की ग्राम पंचायत सिंगाही खुर्द में करीब 30 लाख रुपये के घोटाले का मामला अब ठंडा पड़ता दिख रहा है। आरोप है। कि प्रशासन ने कार्रवाई का दिखावा करते हुए सचिव को मुख्य आरोपी बनाकर अन्य जिम्मेदारों को बचा लिया ग्रामीणों का दावा है। कि मैप पुस्तिकाओं में एक ही दिन में भारी भरकम इंटीरियर कर भुगतान का रास्ता साफ किया गया है।