पलिया: सिकटिया गांव के पीड़ित को नहीं मिला आवास, पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत
लखीमपुर जिले के सिकटिया गांव निवासी मनोज कुमार को अब तक सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे उन्होंने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। मनोज कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास रहने के लिए कोई पक्का मकान नहीं है। पीड़ित ने आवाज के लिए किया था ऑनलाइन आवेदन।