पलिया: पलिया कोतवाली में सीओ की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन, दो शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
पलिया कोतवाली में शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह परिहार ने की। समाधान दिवस में पुलिस की एक तथा राजस्व विभाग की दो शिकायतों सहित कुल तीन प्रार्थना पत्र दर्ज किए गए। जहां दो शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण।