कुडू: कुडू डायट चीरी में 46 विद्यालय स्वास्थ्य आरोग्य दूतों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण पूरा
Kuru, Lohardaga | Jan 21, 2025 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चीरी के तत्वावधान में आयुष्मान भारत योजना के तहत 46 विद्यालय स्वास्थ्य आरोग्य दूतों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार शाम 5 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम प्राचार्य सह जिला शिक्षा पदाधिकारी, चतरा अभिषेक बड़ाइक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।