विदिशा नगर: जिला पंचायत में ‘नारी वंदन शक्ति अधिनियम’ पारित, कोरम के अभाव में बैठक स्थगित
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार दोपहर 1 बजे कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई। बैठक में केवल 7 सदस्य ही उपस्थित रहे, जिससे विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा नहीं हो सकी। बैठक शुरू होने से पहले ‘नारी वंदन शक्ति अधिनियम’ पर चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी ने कहा कि लोकसभा में यह प्रस्ताव पारित नहीं हो सका।