सतगावां: जेएमएम की न्याय यात्रा जारी, सतगावां में पूर्व CM हेमंत सोरेन की रिहाई कराने को लेकर झामुमो ने निकाली न्याय पद यात्रा
सतगावां। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सतगावां प्रखंड इकाई ने सोमवार को न्याय पदयात्रा निकाला। जिसकी शुरुआत नासरगंज से रामडीह बासोडीह होते हुए हटिया मोड़ तक पहुंच कर यात्रा सभा में तब्दील हो गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की केंद्र सरकार होश में आओ, जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा। मौके पर जेएमएम जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे मौजूद थे।