सतगावां: 16 फरवरी से 19 फरवरी तक विशेष मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। - जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिंह
सतगांवा: कोडरमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत "युथ चले बूथ अभियान" का शुभारंभ किया गया है। युथ चले बूथ अभियान के तहत जिले के स्कूल, महाविद्यालय व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में बीएलओ के द्वारा फॉर्म 6 कलेक्ट किया जा रहा है। साथ ही इस दौरान युवा मतदाताओं को मताधिकार का महत्व समझाते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।