सतगावां: प्रखण्ड मुख्यालय सतगावां में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत पशुपालकों के खाते में अंशदान जमा करवाने को लेकर हुई बैठक
प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को पशुपालकों की एक बैठक की गई। बैठक में पशुपालकों को BDO ने निर्देश देते हुए कहा कि जिन पशुपालकों ने पशुओं के लिए आवेदन किया है और जिनका खाता बैंक में खुल गया है वे जल्द अंशदान जमा करवा दें। इसके अलावा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पारित सूची की कॉपी भी लगाएं व आधार कार्ड की फोटो कॉपी लगाना भी जरूरी है।