सतगावां: सतगांवा थाना प्रभारी दिवाकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सतगावां के राजाबर जंगल में 8 शराब भट्ठी को किया गया घ्वस्त
सतगांवा। पुलिस ने अवैध शराब बनाने व बेचने वालो के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान के दौरान प्रखंड के राजाबर के जंगलों में 200 लीटर अवैध महुआ शराब नष्ट और 800 किलो जावा महुआ विनष्ट, व 8 शराब भट्ठी ध्वस्त किया गया। प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी दिवाकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस, नवादा उत्पाद विभाग, कोडरमा उत्पाद विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।