जहानाबाद शहर के पटना-गया मार्ग स्थित फिदा हुसैन मोड़ के पास सोमवार रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र अंकित उर्फ अमन कुमार और रविकांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य बाइक चालक को मामूली चोटें आईं।