बेगूसराय: बेगूसराय में 13 मई को होगा लोकसभा चुनाव, DM ने बाजार समिति स्ट्रांग सेल का किया निरीक्षण
13 मई को बेगूसराय में लोकसभा का चुनाव होगा. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही है. इसी कड़ी में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने बाजार समिति में रिसीविंग सेल एवं स्ट्रांग सेल स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान सभी एसेम्बली सेगमेंट के व्रजगृह का निरीक्षण किया.