तराना: कनासिया गांव के जंगल में मिली लाश का रहस्य खुला, पत्नी और बेटे ने मिलकर की थी ग्रामीण की हत्या
Tarana, Ujjain | Jun 2, 2026 मंगलवार दोपहर 2 बजे तराना पुलिस ने बताया कि तराना क्षेत्र में मदनलाल सोलंकी की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी सौरम बाई और बेटे संजू सोलंकी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने घरेलू कलह और शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की थी और शव को कनासिया स्थित जलस्रोत में फेंक दिया था।