शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र के रूपसपुर रोड पर ईको ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल
थाना मक्खनपुर क्षेत्र मोहम्मदपुर नवादा निवासी शिवकुमार बाइक द्वारा शिकोहाबाद गया था जहां से लौटते वक्त रूपसपुर रोड पर ईको ने पीछे से टक्कर मार दी, उसे गंभीर हालत में उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज कराया गया। घटनाक्रम को लेकर शनिवार शाम 5 बजे क़रीबन उसने मीडिया को उक्त जानकारी दी है।