शिकोहाबाद: थाना खैरगढ क्षेत्र में शिव मंदिर हाईवे के पास नगला जैक्सन रोड पर बाइक की टक्कर से गंभीर घायल वृद्ध की हुई मौत
थाना खैरगढ क्षेत्र नगला जैक्सन निवासी 75 वर्षीय शालिग्राम शिव मंदिर पर बैठे थे हाईवे के पास, वहां से बीती शाम घर जा रहे थे तभी नगला जैक्सन रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर घायल हो गये। सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां से आगरा रैफर किया गया। बीती देर रात्रि उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।