कलेर: कलेर प्रखंड के इस्माइलपुर में स्थानीय विधायक महानंद सिंह ने गांव में बैठक कर जनता की सुनी समस्या।
Kaler, Arwal | Feb 8, 2024 कलेर प्रखंड के इस्माइलपुर गांव में आम जनता के बीच बैठक कर स्थानीय विधायक महानंद सिंह ने लोगों की समस्या सुनी। इस मौके पर संबंधित समस्याओं को त्वरित निष्पादन को लेकर लोगों को आश्वासन दिए। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 12 फरवरी को बजट सत्र में लोगों के बीच आ रही समस्याओं को लेकर सत्र में बात उठाने की बात कही।मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव के अलावा दर्जनों की संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।