कलेर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहतD.Mने दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट वितरित किएऔर यातायात नियमो का पालन करने का पाठ पढ़ाया
Kaler, Arwal | Feb 6, 2024 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत D.Mने दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट वितरित किए। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर बाइकर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए हेलमेट के महत्व, सवारी करते समय ध्यान भटकने से बचने के लिए गति नियंत्रण आदि पर जोर दिया। इस दौरान बाइक चालकों को हेलमेट वितरित किया गया,और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने लेकर जागरूक किया गया।