कलेर: गुड्डू शर्मा बने कलेर व्यापार मंडल के अध्यक्ष, निर्वाची पदाधिकारी ने लॉटरी के माध्यम से किया परिणाम घोषित
Kaler, Arwal | Jan 30, 2024 मंगलवार को कलेर प्रखंड व्यापार मंडल के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर उसरी पैक्स अध्यक्ष गुड्डू शर्मा लॉटरी के माध्यम से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। निर्वाचन परिणाम की घोषणा कलेर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचि पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया ।इस अवसर पर पर्यवेक्षक के तौर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी गया ज्ञान शंकर साहनी भी उपस्थित थे।