कलेर: गुठली बिगहा में विधायक निधि राशि से करीब 8लाख रुपए का मॉडल सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया
Kaler, Arwal | Feb 7, 2024 कलेर प्रखंड के गुठली बिगहा में स्थानीय विधायक महानंद सिंह के द्वारा विधायक निधि राशि से करीब 8 लाख रुपए का मॉडल सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि समुदाय भवन बनने से इलाके के लोगों को शादी समारोह कराने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इससे यहां के लोगों को सुविधा होगी। इस मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव कॉ जितेंद्र यादव सहित समस्त ग्रामीण लोगों मौजूद रहे।