देवघर: बाबा मंदिर प्रांगण में स्थित 18 दान पात्र खोले गए, ₹17.11 लाख करीब की हुई आमदनी
बाबा मंदिर प्रांगण निश्चित 18 दान पात्रों को गुरुवार सुबह 9:00 बजे खोला गया। मजिस्ट्रेट विवेक कुमार एवं बाबा मंदिर थाना प्रभारी की देखरेख में सभी दान पात्रों को खोला गया और राशि प्रशासनिक भवन लाया गया जहां पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में पैसों की गिनती की गई। जिसमें 17 लाख 11,361 रुपए एवं नेपाली 3460 की आमदनी हुई इस दौरान मंदिर कमी एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे।