देवघर: सलगति गांव में घर के आंगन में 4 वर्षीय मासूम का जमीन में दबा शव मिला, मां ने परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया
मोहनपुर के सलगति गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 4 वर्षीय बच्चे का सब घर के ही आंगन में जमीन में दबा हुआ मिला।मृतक की मां ने इस मामले में अपनी ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।वही मृतक के नाना ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि मृतक के दादा-दादी और चाचा ने मिलकर साजिश के तहत मासूम की हत्या की और शव को घर के आंगन में ही गाड़ दिया।