देवघर: उपायुक्त ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अपने कार्यालय में की बैठक, दिए निर्देश
जिला वासियों की समस्याओं की समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त नमन प्रयास लकड़ा ने उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का गुरुवार शाम 4:00 बजे आयोजन किया इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जनता दरबार में भू अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित अनुकंपा ,भू राजस्व पेंशन बिजली बिल माफी एवं अन्य चीजों को लेकर उपायुक्त के समक्ष रखा।