हमीरपुर: राठ रोड रमना के भगत बाबा आश्रम मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दबकर किसान की हुई मौत
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के राठ रोड पर रमना के भगत बाबा आश्रम मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली समेत पलटने से बिवार थाना के गांव रतौली निवासी किसान संजय साहू की मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।यह जानकारी शनिवार को आठ बजे मिली।