मसूरी में कांवड़ यात्रियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक
सावन यात्रा के दौरान मसूरी आने की जिद पर अड़े कांवड़ यात्रियों और पुलिस के बीच कोठालगेट चेक पोस्ट पर तीखी बहस हो गई। प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए वाया विकासनगर रूट निर्धारित किया गया है, लेकिन कई श्रद्धालु मसूरी होकर जाने की मांग करते रहे।
पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का हवाला देते हुए यात्रियों को मसूरी में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। वहीं कांवड़ यात्रियों का कहना है कि उन्हें निर्धारित रूट की जानकारी नहीं थी और उनके कुछ साथी पहले से मसूरी में मौजूद हैं।
📍क्या प्रशासन को रूट की जानकारी और बेहतर तरीके से यात्रियों तक पहुंचानी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Mussoorie #KanwarYatra #Kanwar2026 #Uttarakhand #Dehradun UttarakhandPolice TrafficUpdate BreakingNews MussoorieNews HarHarMahadev UdayUttarakhandNews
Dehradun, Dehradun | Aug 6, 2026