बदायूं: नौशेरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने अलग-अलग टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा किया
Budaun, Budaun | May 30, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नौशेरा गांव निवासी नरेंद्र और मानसिंह सगे भाई हैं। दो भाइयों के बीच प्लॉट और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। निर्माणाधीन मकान में गेट लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया। नरेंद्र अपने घर के पास एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वहीं दूसरा भाई मानसिंह दूसरे टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने बमुश्किल दोनों को समझा कर नीचे उतारा।