जखनिया: प्रकाशनगर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, ई-रिक्शा से लाकर फेंके जाने की आशंका, पुलिस शिनाख्त में जुटी
गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रकाशनगर इलाके में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने जब सड़क किनारे शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के सिर और पैर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला...