बालोद: राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण न होने पर होगी कार्रवाई: कलेक्टर दिव्या मिश्रा
Balod, Balod | Apr 30, 2026 कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को आम जनता से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के समाधान में देरी से लोगों को अनावश्यक परेशानी होती है, जिसे हर हाल में टाला जाए।