स्याना: ग्राम शेखपुर गढ़वा में पुरानी रंजिश के चलते बाराती और घरातियों के बीच जमकर हुई मारपीट, महिला सहित आधा दर्जन घायल
Siyana, Bulandshahr | Apr 13, 2026
थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम शेखपुर गढ़वा में पुरानी रंजिश को लेकर बाराती व घरातियों में जमकर मारपीट हुई मारपीट के दौरान दोनों पक्ष की ओर से एक महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सोमवार को थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम शेखपुर गढ़वा में पुरानी रंजीत को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी।